SSP almora ने की “ऑपरेशन स्माइल” टीम के कार्यो की समीक्षा
अब तक गुमशुदा 02 बालिकाओं, 06 पुरुष व 03 महिलाओं को बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द
गुमशुदाओं तलाश हेतु दिनांक 15.10.2024 से 15.12.2024 तक 02 माह का “ऑपरेशन स्माइल” अभियान प्रचलित हैं।
जिस क्रम में आज दिनांक 07.11.2024 को श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद स्तर पर गठित ऑपरेशन स्माइल टीम के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा –निर्देश दिये गये।
एसएसपी महोदय द्वारा ऑपरेशन स्माईल टीम को निर्देश दिया गया कि गुमशुदाओं के बारे में गैर-जनपद व गैर- राज्यों से जानकारी जुटाकर तलाश करें। जिससे उनके परिजनों के चेहरों पर मुस्कान लौटाई जा सके।।
ऑपरेशन स्माइल टीम ने अब तक गुमशुदा 02 बालिकाओं, 06 पुरुष व 03 महिलाओं को बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
गोष्ठी के दौरान प्रभारी डीसीआरबी निरीक्षक श्री अजय लाल साह, प्रभारी स्माइल टीम अपर उ0नि0 श्री त्रिभुवन सिंह, हे0कानि0 श्री अनिल कुमार, म0कानि0 श्रीमती रजनी बघरी मौजूद रहे।
