• Mon. Mar 16th, 2026

    एसएसपी ने अल्मोड़ा के लिए महिला चीता मोबाईल को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

    SSP अल्मोड़ा ने महिला सुरक्षा की ओर बढ़ाया एक और कदम, नगर अल्मोड़ा के लिए महिला चीता मोबाईल को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

        रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा ने जनपद पुलिस की कमान सम्भालते ही महिला सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता में रखा हैं।
    
          आज दिनांक 6 मार्च 2023 को एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा महिला सुरक्षा की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए  महिला चीता मोबाईल को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। 
       नगर अल्मोड़ा के लिए महिला चीता का गठन किया गया है, जो महिलायें अपनी शिकायत को लेकर थाने नही जाना चाहते, वो अपनी समस्याओं को निसंकोच महिला चीता कर्मियों को बता सकें।      

    महिला चीता मोबाईल में नियुक्त महिला कर्मियों को निर्देशित किया गया हैं कि लगातार गश्त में रहेंगी, महिलाओं की शिकायत पर तत्काल उनकी शिकायतो का निवारण करेंगी ।
    जल्द ही जनपद के अन्य थानों में भी महिला चीता मोबाईल को नियुक्त किया जायेगा।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *