• Mon. Mar 30th, 2026

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक अल्मोड़ा में सम्पन्न,संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

    ByD S Sijwali

    Nov 3, 2022

    अल्मोड़ा-आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक अल्मोड़ा में सम्पन्न हुई।बैठक में संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गयी।इसके साथ ही भारत जोड़ो यात्रा जो कि उत्तराखण्ड में होनी है उस पर गहन मंथन किया गया।सभी जिलों से आये जिलाध्यक्षों,पीसीसी सदस्यों एवं ब्लाक अध्यक्षों ने बैठक में अपनी बात रखी।प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा उत्तराखण्ड के हर जिले में जाएगी तथा हर जिले के प्रत्येक ब्लाक से इस यात्रा के लिए दो लोगों की नियुक्ति की जाएगी।प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने कहा कि वर्तमान सरकार में बेरोज़गारी, महंगाई अपने चरम पर हैं।प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।पुलिस भर्ती घोटाले,एस एस एस सी भर्ती घोटाले ने हमारे युवाओं के साथ छलावा किया है।अग्निवीर योजना से आज युवा हतोत्साहित है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से महंगाई, बेरोज़गारी,भर्ती घोटालों,जर्जर हो चुकी कानून व्यवस्था को जनता के सामने रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड के अन्तिम गांव माणा से भारत जोड़ो यात्रा 7 नवम्बर को प्रारम्भ होगी।संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने किया।प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव,प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल,पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,सुमित्तर भुल्लर,पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर,डीडीहाट जिलाध्यक्ष नरेश द्विवेदी,हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल,नैनीताल जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, बागेश्वर जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक,चम्पावत जिलाध्यक्ष पूरन कठायत,चमोली जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत,रामनगर पालिकाध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, पूर्व पिथौरागढ़ पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती,पीसीसी सदस्य हेमन्त बगडवाल,खष्टी बिष्ट,रंजीत दास,रमेश भाकुनी,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह पाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष बागेश्वर गीता रावल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बागेश्वर हरीश ऐठानी,पूर्व विधायक प्रत्याशी खजान गुड्डू,पूर्व विधायक प्रत्याशी राजेन्द्र डालाकोटी,पूर्व विधायक प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी,सेवादल जिलाध्यक्ष महेन्द्र बिष्ट,पूर्व राज्यमंत्री ए के सिकन्दर पवार,जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,भूपेन्द्र सिंह भोज,यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत,एन एस यू आई जिलाध्यक्ष पवन मेहरा,बाल विक्रम सिंह रावत,अंकुर काण्डपाल,पारितोष जोशी,संजय दुर्गापाल सहित सैकड़ों लोक उपस्थित रहे।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *