• Thu. Mar 19th, 2026

    छात्रों ने छात्र संघ चुनाव रद्द होने को लेकर किया बवाल

    हल्द्वानी। हाई कोर्ट के आदेश के बाद सभी महाविद्यालय में छात्रों ने बवाल करना शुरू कर दिया है।पिछले दो दिनों से राजकीय मोतीराम बाबूराम प्रश्नोत्तरी महाविद्यालय में छात्रों ने छात्र संघ चुनाव को लेकर लगातार बवाल किया ।कई छात्र में तो आत्मदाह की धमकी भी दी, वही आज एमबीपीजी कॉलेज में पिछले रात से छात्र संघ धरने पर बैठे थे, जिसके बाद सुबह पुलिस और छात्रों को भी धक्का मुक्की हुई, जिसमें कुछ छात्रों को पुलिस के द्वारा नजर बंद कर कॉलेज में ही कैद कर दिया गया।वहीं छात्रों का आरोप है कि जिस प्रकार से छात्र संघ चुनाव रद्द करने में भाजपा सरकार की पूरी राजनीति है क्योंकि छात्र नेता अपना राजनीतिक एरिया छात्र संघ चुनाव सेही करता है। लेकिन कॉलेज प्रशासन और उच्च शिक्षा मंत्री के द्वारा जिस प्रकार से कॉलेज के चुनाव को रद्द कर दिया गया है यह अपने आप में एक राजनीति है और छात्र के साथ खिलवाड़ हो रहा है।वहीं पुलिस ने कहा कि कॉलेज प्रशासन और हाई कोर्ट के आदेश के बाद ही पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *