अल्मोड़ा-अल्मोड़ा महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने प्रेस को जारी एक बयान में सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि राहुल गांधी देश में फैली नफरत को खत्म कर के मुहब्बत फैलाने में लगे रहेंगे,कोई भी षडयंत्र उन्हें रोक नहीं पाएगा।
बिष्ट ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार और उसके इस षड्यंत्र में शामिल गुजरात विधायक पुर्णेश का भी असली चेहरा जनता के सामने उजागर हुआ है,जिन्होंने मामले के चर्चा में आने के बाद अपना सरनेम मोदी बताया था।राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के बाद देश में आपसी वैमनस्य को खत्म करने के लिए जो मुहिम चलाई है,वो जनता के दिलों में जगह बनाने में सफल हुई है।
जनता चाहती है कि राहुल जी देश में फैली नफरत को कम करने के लिए आगे बढ़ते रहेंगे।राहुल जी को गलत तरीकों से दी गई सजा पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक संबंधी एक मजबूत,महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसले का हर कांग्रेस जन स्वागत करते हुए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद ज्ञापित करता है। उन्होंने कहा कि राहुल जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में बहुमत से उभर कर सामने आयेगी।
एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...