X

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल

‘अयोग्य सांसद’ से ‘संसद के सदस्य’ के रूप में टि्वटर (एक्स) बायो हुआ अपडेट

सुप्रीम कोर्ट द्वारा ‘मोदी’ सरनेम टिप्पणी मामले में उनकी(राहुल गांधी) दोषसिद्धि पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने आज उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल की।

I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन के पक्ष में नारे लगाए। लोकसभा सचिवालय द्वारा आज राहुल गांधी सदस्यता बहाल करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट बायो को ‘अयोग्य सांसद’ से ‘संसद के सदस्य’ के रूप में अपडेट किया। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (4 अगस्त) को ‘मोदी’ सरनेम टिप्पणी मामले में उनकी सजा पर रोक लगा दी।

संसद भवन पहुंचने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर बोले भाजपा नेता सुशील मोदी, “वे (राहुल गांधी) अभी भी दोष मुक्त नहीं हैं, केवल उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाई गई है। उनकी अपील अभी भी अदालत में लंबित है…यह एक सामान्य प्रक्रिया है”।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा शीर्ष अदालत ने राहुल गांधी की सजा पर कुछ दिनों के लिए रोक लगाई है, लेकिन इस फैसले को उनके (राहुल गांधी के) बरी होने के रूप में मनाना दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र का अपमान है।

This post was published on 07/08/2023 7:27 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post