रुद्रप्रयाग-अगस्तमुनी विकास खंड के ग्राम पंचायत छिनका में सीमा गुसाई लोकगायिका व महिला मंगलदल की महिलाओं के द्वारा जगह पर स्वछता अभियान चलाया।
सजन गुसाई समाजिक कार्यकर्ता ने बताया भारत वर्ष में हर जगह स्वछता पखवाड़ा मनाया जा रहा है।इसी उपलक्ष्य में हमारी ग्राम पंचायत छिनका की महिलाओं के द्वारा आज ग्राम पंचायत छिनका में सफाई अभियान चलाया गया।
छिनका ग्राम पंचायत की महिलाएं सांस्कृतिक कार्यक्रम से लेकर अन्य जन मुद्दों व जनहित कार्य व नशा मुक्ति अभियान भी चलाती रहती है।
इस स्वच्छता अभियान में छिनका ग्राम पंचायत महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभगा किया।सीमा गुसाई लोकगायिका, महिला मंगलदल अध्यक्ष कोमल गुसाई, भागीरथी देवी,इंदू देवी, अनिता देवी, लता देवी, आशा कार्यकर्ता सरिता देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती लक्ष्मी देवी सुनीता देवी, रेखा देवी, आशा देवी, कमला देवी समुद्रा देवी आदि महिलाएं मौजूद रही।
This post was published on 02/10/2023 8:30 AM