• Sun. Mar 22nd, 2026

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में डाक्टरो व अन्य स्टॉफ की नियुक्ति की मांग को लेकर 1 मार्च से होगा अनशन

    घनसाली।बालगंगा सेवा निवृत्त एवम वरिष्ठ नागरिक समिति की बैठक बेलेश्वर में सम्पन्न हुई। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में डाक्टरो व अन्य स्टॉफ की नियुक्ति की मांग को लेकर 1 मार्च से अस्पताल के मुख्य परिसर में क्रमिक अनशन का निर्णय लिया गया।

    लोगो को अस्पताल की सुविधाओं का कोई लाभ नही

    बैठक में समिति के अध्यक्ष चंदन सिंह पोखरियाल ने बताया कि 30 बेड के अस्पताल के लिए जनता ने संघर्ष किया। लेकिन अस्पताल की स्थिति डाक्टरो व अन्य स्टॉफ के अभाव में रेफरल सेंटर बना हुआ है।तथा लोगो को अस्पताल की सुविधाओं का कोई लाभ नही मिल रहा है।उन्होंने कहा कि अस्पताल के लिए नियुक्त एक डॉक्टर को पी एच सी पिलखी में अएचमेंट किया गया है।इसके साथ ही एक्सरे टेक्नीशियन व अल्ट्रासाउंड के पद भी खाली पड़े है।जिस कारण गर्भवती महिलाओं व अन्य मरीजो को श्रीनगर व देहरादून जाना पड़ रहा है।इस संबंध में विगक्त 27 जनवरी को घनसाली पहुंचे डी एम मयूर दीक्षित को समिति के प्रतिनिधिमंडल द्वारा डाक्टरो व टेक्नीशियन की नियुक्ति के संबंध में ज्ञापन दिया गया व एक माह के भीतर मांग पर कारवाही न होने की स्थिति में अस्पताल परिसर में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।

    डी एम द्वारा शीघ्र मांगो पर कार्यवाही का आश्वाशन देकर आंदोलन न करने की अपील की।लेकिन अभी तक डाक्टरो व टेक्नीशियन की नियुक्ति न होने से क्षेत्र की जनता में रोष व्याप्त है।बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 पट्टियों की जनता व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से 1 मार्च से अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

    बैठेक में समिति के आनंद व्यास,विजयराम जोशी,हुकम सिंह रावत,केदार सिंह रौतेला,भरत सिंह नेगी,रोशन लाल जोशी,प्रताप सिंह,इंद्र सिंह रावत, राणा,विशेश्वर प्रसाद जोशी,व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, गैणा सिंह पंवार,कुंवर सिंह रावत, बरफ सिंह पोखरियाल,बिजेंद्र सिंह बिष्ट,द्वारिका मैठाणी,सब्बल सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *