X

उत्तराखण्ड राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप: 55 प्लस वर्ग में डीजीपी बने स्टेट चैम्पियन

बैडमिंटन 55+ वर्ग में डीजीपी अशोक कुमार स्टेट चैम्पियन बनें।हल्द्वानी में आयोजित ‘उत्तराखण्ड राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप’ फाइनल में डीजीपी अशोक कुमार  व  नरेंद्र भूट्यानी ने  कमल व  दिनेश को 29-27, 17-21, 21-13 सेटों में हराकर 55+ पुरुष युगल का ख़िताब जीता।
17 फरवरी से 18 फरवरी तक मुखानी रोड स्थित डीएसडी बैडमिंटन अकादमी में 55 प्लस युगल बैडमिंटन चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि भारत ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव एवं उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन ही  IPS अधिकारी डी0जी0पी0  अशोक कुमार और सचिव नरेंद्र भूटियानी की जोड़ी ने 55 प्लस आयु वर्ग युगल के सेमीफाइनल में जगह बनाई। जिसके बाद हुए मैच में डीजीपी अशोक कुमार IPS सेमीफाइनल एवं फाइनल जीतकर चैंपियन बने।


शनिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार और उनके साथी खिलाड़ी नरेंद्र भुटियानी और प्रतिद्वंद्वी टीम के कमल तिवारी व दिनेश बहुगुणा के बीच खेला गया।
इस दौरान आयोजन में पंकज भट्ट एसएसपी नैनीताल, एसपी ट्रैफिक/क्राइम डॉ जगदीश चंद्रा, हरबंस सिंह एसपी सिटी, भूपेंद्र धोनी सीओ हल्द्वानी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा बधाइयां दी गईं। इसी के साथ एसोसिएशन के सचिव बी0एस0 मनकोटी, नैनीताल अध्यक्ष रितेश बिष्ट सहित अन्य मौजूद हैं।

This post was published on 19/02/2023 3:29 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post