मजदूर ने की साथी की हत्या, चाय के दूध को लेकर हुआ था विवाद

अल्मोड़ा – जिले के द्वाराहाट ब्लॉक के कफड़ा क्षेत्र में दो मजदूरों में चाय और दूध को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक साथी ने दूसरे साथी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने अलाव में जलाने के लिए रखी लकड़ी का भारी गिल्टा उठाकर दूसरे श्रमिक के सिर पर दे मारा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना 28 नवंबर की देर रात राजस्व क्षेत्र कफड़ा के दड़माड़ गांव का है। विकासखंड के दूरस्थ वलना रोड पर डामरीकरण का कार्य चल रहा है। विकास गोस्वामी (19) पुत्र कल्लूनाथ ग्राम कुडराकोटी तहसील बहेड़ी थाना नवाबगंज तथा धनपाल यादव (46) सरदार नगर तहसील आंवला थाना भमौरा के बीच 28 नवंबर की रात आठ बजे चाय और दूध को लेकर विवाद हो गया।
आरोपित धनपाल ने पास ही जल रहे अलाव की भारी लकड़ी से विकास के सिर पर वार कर दिया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मामले का किसी को पता ना चले इसके लिए विकास के अन्य साथी गत मंगलवार को उसका शव लेकर चुपचाप बरेली को निकल गए। मगर किच्छा पहुंचने पर मृतक के पिता कल्लूनाथ और उसके भाई भी मिल गए, जिसके बाद विकास के शव को वापस मंगलवार की देर रात्रि में ही सीएचसी द्वाराहाट लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर बुधवार को मृतक का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। कफड़ा के राजस्व उप निरीक्षक खीम सिंह नेगी ने बताया कि मृतक के स्वजनों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

8 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

8 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

12 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

16 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago