Bageshwar: पत्नी ने पति के सर पर मारा पत्थर, मौके पर ही मौत
बागेश्वर। कपकोट के किरौली गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। इस दौरान पति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई ने भाभी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।जानकारी के अनुसार किरौली निवासी धीरेंद्र और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आवेश में आकर पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। धीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया।रविवार को मृतक के भाई बसंत कांडपाल ने कपकोट थाने में वारदात की जानकारी देते हुए भाभी पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में धारा 304 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इधर, जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पति-पत्नी के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसका खुलासा नहीं हुआ है।युवक की मौत से परिवार संकट से घिर गया है। घटना में पति की मौत हो गई है। पति की हत्या में पत्नी नामजद है। यदि पत्नी की गिरफ्तारी होती है, जेल जाती है तो पिता का साया खो चुके बच्चों पर संकट गहरा जाएगा। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार का वही कमाऊ व्यक्ति था। मृतक की चार लड़कियां हैं। बड़ी पुत्री का विवाह हो चुका है। एक लड़की दसवीं में, दूसरी कक्षा पांच में, तीसरी कक्षा दो में पढ़ती है।
- भीषण पेयजल किल्लत को लेकर हिंसरियाखाल पट्टी युवा संघ ने दिया दूसरा ज्ञापन I
- कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से अधिकाधिक सेवाएं आमजन तक पहुंचाई जाएं I
- जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में प्राथमिक विद्यालय मलेथा के मयूर चौहान और शुभम का चयन।
- अल्मोड़ा: शास्त्रीय संगीत की सुरावली से जीवंत हुई उस्ताद आफ़ाक़ हुसैन ख़ाँ की स्मृतिसांस्कृतिक नगरी में ‘भव्य शास्त्रीय संगीत समारोह 2026’ का आयोजन, विख्यात कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां
- हंतावायरस (Hantavirus) Alert: क्रूज शिप पर प्रकोप के बाद WHO सतर्क, जानें क्या है यह जानलेवा वायरस
This post was published on 06/05/2024 7:35 AM