• Fri. Feb 20th, 2026

    उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग के भवन के लिए विधायक ने दिए निधि से दो लाख,शहीदों को किया नमन

    अल्मोड़ा – उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग अल्मोड़ा के कार्यक्रम में आमंत्रित अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी का पूर्व सैनिकों ने भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।अपने सम्बोधन में विधायक तिवारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने जो भी समस्याएं उनके संज्ञान में दी हैं उनके निराकरण का वे हरसंभव प्रयास करेंगे।इससे पूर्व विधायक ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।विधायक ने कहा कि सैनिक देश की रीढ़ होते हैं।अपनी जान की परवाह किए बिना सैनिक सीमाओं पर डटे रहते हैं जिस कारण हम अपने परिवारों के साथ अपने घरों में सुरक्षित रहते हैं।इसके साथ ही विधायक तिवारी ने पूर्व सैनिक लीग के भवन के जीणोद्धार के लिए निधि से दो लाख रूपये देने की घोषणा भी की।कार्यक्रम में संरक्षक अवकाश प्राप्त बिग्रेडियर के०सी०जोशी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीवननाथ वर्मा,कार्यकारी अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट,सचिव सुधीर कुमार जोशी,कोषाध्यक्ष नवीन चन्द्र जोशी,उपाध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट,नगर कांग्रेस अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, अवनी अवस्थी,पूरन चन्द्र,सी एस बिष्ट,एम एस बिष्ट,जे एन वर्मा,एस के जोशी,आनन्द सिंह,सी एस बिष्ट,रोशन लाल,पी एस ऐरी,एन एस कनवाल,पी सी तिवारी,एच सी जोशी,पूरन चन्द्र, राजेन्द्र सिंह,धनी राम,मनमोहन वर्मा,बसन्त सिंह,राम सिंह जीना,आनंद सिंह,आशीष वर्मा,एच सी सांगा,डी सी तिवारी,दीपक कुमार,आर एस मेहता,सुरेन्द्र सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *