• Sat. Mar 21st, 2026

    कोलंबिया, दक्षिण अमेरिका में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगी स्निग्धा

    नैनीताल उच्च न्यायालय की अधिवक्ता स्निग्धा तिवारी अक्टूबर में काली (कोलंबिया) में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता को लेकर हो रही कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज 16 के महाधिवेशन में भाग लेंगी जिसके लिए उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

    ज्ञातव्य है कि स्निग्धा, दुनिया भर के 15 प्रमुख नागरिक अधिकार संगठनों के अंतर्राष्ट्रीय समूहों जो जलवायू परिवर्तन, मानवाधिकारों की रक्षा के साथ- साथ नागरिकों की निजता के अधिकार के लिए कार्यरत हैं में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय है। जैवविविधता के इस महासम्मेलन में स्निग्धा जस्ट ट्रांजिशन, जलवायु परिवर्तन के लिए नीतिगत प्रयास के मुद्दों पर अनेक सत्रों में वक्ता के तौर पर आमंत्रित हैं और कई सत्रों का संचालन कर रही हैं। उन्हें ग्रीन पार्टी ऑफ कोलंबिया द्वारा दो दिवसीय सम्मेलन में भी आमंत्रित किया गया है जिसमें जैवविविधता और लोकतंत्र के संबंध में 30 अक्टूबर को विश्व के सभी ग्रीन पार्टीज को बुलाया गया है।

    स्निग्धा तिवारी लंबे समय से उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में मानवाधिकार, जलवायु परिवर्तन, एसिड अटैक सर्वाइवर्स, पथविक्रेताओं, नानिसार, जोशीमठ भूधासाव व समाज के कमज़ोर व वंचित तबकों की पैरवी कर रही हैं। वह इस से पहले भी अनेक पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन आदि के मुद्दे पर कई वैश्विक सम्मेलनों में भाग लेती रहीं हैं।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *