अल्मोड़ा – चौक बाजार में अचानक गश खा कर गिर पड़ा युवक पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगो ने पहुंचाया अस्पताल । अल्मोड़ा शहर के चौक बाजार में आज सुबह एक युवक चलते-चलते अचानक गिर गया, अचानक मुँह के बल गिरने से युवक बुरी तरह चोटिल हो लहूलुहान हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकार्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसका उपचार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरना निवासी युवक प्रताप मेहरा मोबाइल की मार्केटिंग का कार्य करता है। आज सुबह वह मार्केटिंग के सिलसिले से अल्मोड़ा आया, तो रैमजे चौक के पास अचानक चक्कर आने के कारण वह मुंह के बल गिर गया। जिससे युवक बुरी तरह चोटिल हो गया। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस इंटरसेप्टर वाहन चालक ललित बिष्ट,आरक्षी राजेंद्र गोश्वमी समेत स्थानीय समाजसेवी मनोज सनवाल एवम लोगों की मदद से युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहाँ युवक का उपचार किया गया है। फिलहाल युवक अब स्वस्थ है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....