अल्मोड़ा। यहां नगर से एक दुखद घटना सामने आई है जहां एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली ।जानकारी के अनुसार बाजार के गंगोला मोहल्ला निवासी हिमांशु जिसकी उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है ने अज्ञात कारणों के चलते जहर का खा लिया, जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए जहां उसने दम तोड़ दिया खबर लिखे जाने तक खबर लिखे जाने तक शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

