आपस में टकराये तीन वाहन, सवारियों से भरा वाहन सड़क से नीचे गिरा

यहां आपस में टकराये तीन वाहन, सवारियों से भरा वाहन सड़क से नीचे गिरा, मची चीख पुकारआपस में टकराये तीन वाहन, सवारियों से भरा वाहन सड़क से नीचे गिरा, मची चीख पुकार।रुद्रप्रयाग- रुद्रप्रयाग जिले के जियालगढ़ क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में तीन वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद एक बोलेरो वाहन सड़क से नीचे जा गिरा, गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया गया. बोलेरो में चालक सहित 11 लोग सवार थे।प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर आ रही एक आई 20 कार (UK07DC 7841) और बदरीनाथ से हरिद्वार की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर (UK07FY 7772) की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस दौरान उनके पीछे आ रहा बोलेरो वाहन (UK07TC 2858) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा।बोलेरो में चालक सहित कुल 11 लोग सवार थे, जो सोनप्रयाग से ऋषिकेश की ओर जा रहे थे।बोलेरो वाहन में सवार सभी यात्री उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद के निवासी हैं। वहीं,स्विफ्ट डिजायर में एक परिवार सवार था जिसमें पति-पत्नी, उनके माता-पिता, एक आठ वर्षीय बच्चा और वाहन चालक लखविंदर सिंह शामिल थे, जबकि आई 20 कार में केवल एक व्यक्ति राकेश चंद्र शुक्ला सवार थे।सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव टीम मौके पर पहुंची और सड़क से नीचे उतरकर सभी यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर श्रीनगर के बेस अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को खतरे से बाहर बताया गया है. कीर्ति नगर कोतवाल देवराज शर्मा ने बताया कि प्रशासन कि दुर्घटना के संबंध में तहरीर प्राप्त होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

5 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

6 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

10 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

14 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago