★अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस
★ राजा राम मोहन राय की जयंती
✳️ मध्य अमरीकी देश अल साल्वाडोर में एक फुटबॉल स्टेडियम में मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों घायल हो गए हैं। राजधानी सैन सल्वाडोर के दक्षिणी हिस्से कस्कैटलन के मॉन्यूमेंटल स्टेडियम में अलियांजा और फास के बीच क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान भगदड़ मची।
✳️ प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने पापुआ न्यू गिनी में बोली जाने वाली भाषा टोक पिसिन में तमिल क्लासिक ‘थिरुक्कुरल’ का अनुवाद लॉन्च किया।
✳️ विश्व तीरंदाजी कप में भारत दूसरे स्थान पर रहा है। आज शंघाई में भारत का अभियान तीन पदक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर खत्म हुआ। कंपाउंड वर्ग के तीरंदाजों के अच्छे प्रदर्शन को ‘विश्व कप चरण दो’ में रिकर्व वर्ग के तीरंदाज जारी नहीं रख सके।
✳️ गंगोत्री धाम में बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। गंगोत्री धाम के स्नान घाट, गंगा में प्रवाहित वस्त्र और पूजन सामग्री को इकट्ठा किया गया। नमामि गंगे, गंगा विचार मंच और जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई कि गंगा नदी में वस्त्र प्रवाहित न करें।
✳️ आईपीएल के आख़िरी लीग मैच में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हरा कर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है और मुंबई इंडियंस प्लेऑफ़ में पहुंच गई।
✳️ कर्नाटक के बेंगलुरु में अचानक भारी बारिश से पैदा हुई बाढ़ जैसी स्थिति के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है. शहर के एक पानी भरे अंडरपास में टैक्सी के फंसने से 22 साल की एक युवती की डूबने से मौत हो गई।
✳️ बिहार: सीतामढ़ी के बथनाहा क्षेत्र में 13 वर्षीय बालक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। SP मनोज तिवारी ने बताया “लीची तोड़ने के क्रम में बच्चे के साथ मारपीट करने एंव डूबाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज़ कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
✳️ भारतीय स्टेट बैंक ने कहा है कि ग्राहकों को 2000 के नोट बदलने के लिए किसी आवेदन या आईडी प्रूफ की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, ग्राहक एक बार में 2000 के 10 नोट ही बदल सकते हैं।
✳️ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री की जगह राष्ट्रपति को ही करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे।
