• Wed. Feb 11th, 2026

सुबह सवेरे: देश दुनिया की बड़ी हलचल

✳️ भारत में कोयला उत्‍पादन में पिछले पांच वर्ष के दौरान 22 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि।
✳️ गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के कर्मियों के भोजन में मोटा अनाज शामिल करने का निर्णय लिया।
✳️ सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में बुधवार को एक स्कूल में हुई गोलीबारी में आठ छात्रों एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि हमले में अन्य छह छात्र और एक शिक्षक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
✳️ छत्तीसगढ़ में एक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। इन लोगों को ले जा रहा वाहन एक ट्रक से टकरा गया। हादसा धमतरी और कांकेर कस्बे के बीच जगतारा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। ये लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे।
✳️ बांग्लादेश में आधी से अधिक महिलाओं का विवाह 18 वर्ष की उम्र से पहले हो जाता है। इसके अनुसार एशिया में बांग्लादेश में बाल विवाह का सबसे अधिक प्रचलन है : संयुक्त राष्ट्र अंतराष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष-यूनिसेफ कि एक रिपोर्ट।
✳️ आज राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निकाय चुनाव के लिए गोरखपुर की वार्ड संख्या-797 में मतदान किया।
✳️ बारामूला के वनिगम पयीन क्रीरी इलाके में हुई सुरक्षा बल और आतंकियों की मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों से एक AK-47 राइफल, एक पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।
✳️ महाराष्ट्र: मुंबई के नागपाडा इलाके में एक रेस्टोरेंट में बीती रात करीब 11.30 बजे आग लगने की घटना सामने आई। अग्निशमन दल की 4 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार रेस्टोरेंट की चिमनी में चिंगारी से आग लगी थी।

✳️ मणिपुर के आठ जिलों में कर्फ्यू, आदिवासी आंदोलन को लेकर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित। रैली में हजारों आंदोलनकारियों ने हिस्सा लिया, इस दौरान तोरबुंग इलाके में आदिवासियों और गैर-आदिवासियों के बीच हिंसा की खबरें आईं
✳️ ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और कॉमनवेल्थ पदक विजेता विनेश फोगाट की अगुवाई में दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया है। पहलवानों ने दावा किया है कि ‘पुलिस एक्शन’ में उनके दो साथी घायल हुए।
✳️भारतीय मूल के अमेरिकी कारोबारी और मास्टरकार्ड के पूर्व प्रमुख अजय बंगा को विश्व बैंक का अध्यक्ष बनाया गया है। दो जून से संभालेंगे पांच साल का कार्यकाल।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *