• Sat. Mar 28th, 2026

    Uttarakhand प्रदेश में आईएएस व पीसीएस के बड़ी संख्या में हुए ट्रांसफर

    उत्तराखंड सरकार ने गुरुवार देर रात राज्य के प्रशासनिक महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। इस आदेश के तहत 31 आईएएस, एक आईएफएस, सचिवालय संवर्ग के एक अधिकारी व 24 पीसीएस अफसरों के कार्यभार में बदलाव किए गए हैं। सरकार ने चार जिलों के जिलाधिकारियों को बदलते हुए नए डीएम नियुक्त किए हैं।

    पौड़ी के जिलाधिकारी आशीष चौहान को हटाकर स्वाति भदौरिया को नया डीएम बनाया गया है। चंपावत में मनीष कुमार, उत्तरकाशी में प्रशांत कुमार आर्य व रुद्रप्रयाग में प्रतीक जैन को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। चंपावत के नवनीत पांडेय को अपर सचिव कार्मिक, उत्तरकाशी के मेहरबान सिंह बिष्ट को ऊर्जा, सहकारिता व निदेशक उरेडा, रुद्रप्रयाग के सौरभ गहरवार को प्रबंध निदेशक सिडकुल बनाया गया है।

    मुख्य सचिव से जलागम विभाग वापस: मुख्य सचिव आनंद बर्धन से जलागम विभाग का प्रभार हटा दिया गया है। सचिव सचिन कुर्वे से पर्यटन व धर्मस्व तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद का प्रभार हटाया गया है। दिलीप जावलकर से सहकारिता हटा कर उन्हें जलागम निदेशक, ऑडिट व मुख्य परियोजना निदेशक जलागम बनाया गया है।

    सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सहकारिता का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि सचिव पंकज कुमार पांडे से श्रम व सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड अध्यक्ष हटाकर चंद्रेश कुमार यादव से परियोजना निदेशक शहरी विकास एजेंसी का प्रभार लिया गया है। उन्हें खाद्य आयुक्त बनाया गया है।सचिव वी षणमुगम से निदेशक ऑडिट, आर राजेश कुमार से सिंचाई व लघु सिंचाई, नीरज खैरवाल से समाज कल्याण तथा अन्य प्रभार हटाए गए हैं। श्रीधर बाबू अद्दांकी को समाज कल्याण आयुक्त, बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम व कर्मकार बोर्ड अध्यक्ष बनाया गया है।

    अपर सचिव सोनिका से सहकारिता व नागरिक उड्डयन, रंजना राजगुरु से ऊर्जा व उरेडा, आनंद स्वरूप से नियोजन तथा रीना जोशी से कार्मिक विभाग हटाया गया है। हरिश्चंद्र कांडपाल को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है।

    अपर सचिव मनुज गोयल को तकनीकी शिक्षा व एनएचएम निदेशक, संजय कुमार को सेवायोजन निदेशक तथा हिमांशु खुराना से पीएमजीएसवाई हटा लिया गया है। अभिषेक रोहिला से विद्यालय शिक्षा हटाकर उन्हें यूयूएसडीए का प्रभार सौंपा गया है।

    अल्मोड़ा के मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शास्त्री को ऊधमसिंह नगर भेजा गया है, जबकि श्याम सिंह से गन्ना विकास हटाकर सैनिक कल्याण दिया गया है। भरत लाल फिरमाल को सचिवालय प्रशासन, विप्रा त्रिवेदी को बाध्य प्रतीक्षा व शिव कुमार बरनवाल को सचिव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का प्रभार दिया गया है।

    अशोक कुमार जोशी को निदेशक दुग्ध विकास, प्रकाश चंद्र दुमका को श्रम आयुक्त हल्द्वानी तथा प्यारे लाल शाह को नगर आयुक्त नगर निगम कोटद्वार बनाया गया है। इसके अलावा रजा अब्बास को नगर निगम देहरादून में अपर नगर आयुक्त, फिंचा राम को अपर जिलाधिकारी प्रशासन हरिद्वार, शैलेंद्र सिंह नेगी को अपर जिलाधिकारी नैनीताल, वैभव गुप्ता को संयुक्त निदेशक शहरी विकास, मुक्ता मिश्र को एडीएम उत्तरकाशी, दयानंद सरस्वती को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार, गोपाल राम बिनवाल को नगर आयुक्त ऋषिकेश, लक्ष्मीराज चौहान को महाप्रबंधक जीएमवीएन तथा अन्य अफसरों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव से राज्य में शासन-प्रशासन के कामकाज में नए सिरे से ऊर्जा भरने की कोशिश की जा रही है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *