• Thu. Mar 5th, 2026

    Almora – ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन टकोली के खेल मैदान में रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। खेलों मे कबड्डी, खो-खो, 50, 100, 400, एवम 600 मीटर की दौड़,ऊँची कूद, लंबी कूद, चक्का क्षेपण गोला फेंक,सुलेख ,(हिंदी, अग्रेजी,) एवम मानचित्र, अंताशरी,एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य थे।


    कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी लमगड़ा प्रेमा बिष्ट ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख लमगड़ा विक्रम बगड़वाल तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य ढैली नीमा ढैला व ग्राम प्रधान ढैली ललिता ढैला थे।, इन सभी का स्वागत ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक देवेन्द्र कुमार टम्टा, सह समन्वयक पूनम पंत, कार्यक्रम संयोजक दिगपाल राम तथा विकास खण्ड के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक भोजन माताएं, अभिभावक एवम शिक्षक शिक्षिकाओ द्वारा किया गया।
    खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का विशेष स्वागत करते हुए बच्चों को प्रेरणादायी प्रसंग सुनाते हुए खेल भावना के साथ भागीदारी करने का आह्वान किया तथा खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों मे अनुशासन, व्यक्तित्व का विकास एवम मुकाबला स्पर्धा करने की क्षमता का विकास होता है।मुख्य अतिथि श्री विक्रम सिंह बगड़वाल ने बच्चों को खेलों मे विशेष मेहनत व अभ्यास करने कर अपनी जीत सुनिश्चित करने पर बल दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम मे सम्मिलित बच्चों की सराहना करते हुए रा0 प्रा0 वि0 मुनगल के बच्चों को ₹ 500 पुरस्कार स्वरूप दिया गया तथा स्थानीय टकोली खेल मैदान के सुधारीकरण करने के प्रयास की बात कही गई।


    इन प्रतियोगिताओं मे प्रथम द्वितीय एवम तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को ब्लॉक प्रमुख,लमगडा, विक्रम सिंह बगडवाल एवम खंड शिक्षा अधिकारी लमगडा प्रेमा बिष्ट द्वारा पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम का संचालन डा0 महेंद्र सिंह मिराल द्वारा किया गया।
    कबड्डी मै प्रथम स्थान जलना संकुल , अंताक्षारी मे शहर फाठक संकुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि 100 मीटर की बालिका दौड़ मे राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठाट की ज्योति बिष्ट , 400 मीटर की दौड़ मे जूनियर वर्ग मे जूनियर हा.स्कूल बजेठी की तनुजा आर्या, ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद मे कल्याणि का पब्लिक स्कूल के विकास पांडे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम मे प्रथम स्थान जूनियर हाई स्कूल सिरसौरा ने प्राप्त किया।
    इस कार्यक्रम को निर्बाध संचालित करने मे संजय जोशी, राजेंद्र सिंह मनराल,संजीव जोशी, देवेन्द्र सिंह भाकूनी, देवेंद्र कुमार , सुंदर फर्तियाल्, ज्योति पंत, महेंद्र बोरा, उमा भट्ट, गोपाल सिंह चौहान, गजेंद्र गोस्वामी, नमिता वर्मा, निधि डांगी, ललिता जोशी, पूनम पंत, अनिता बिष्ट,निर्मला राणा, शोभा बिष्ट त्रिलोक सिंह आदि शिक्षक शिक्षिकाओ का प्रमुख योगदान रहा।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *