• Mon. Mar 30th, 2026

    मुख्यमंत्री उदीयमान छात्रवृत्ति हेतु जूनियर बागपाली से दो छात्रों का हुआ चयन

    Byswati tewari

    Aug 22, 2023

     

    इस माह मुख्यमंत्री उदीयमान छात्रवृत्ति हेतु जूनियर बागपाली से दो छात्रों का हुआ चयन मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति के लिए न्याय पंचायत से जिला स्तर तक ट्रायल हुए थे। इस ट्रायल में राजकीय जूनियर हाईस्कूल बागपाली में अध्ययनरत कक्षा 8 निखिलेश कुमार व कक्षा 7 में अध्ययनरत राहुल कुमार का चयन हुआ है। विद्यालय से चयनित दोनों छात्रों को एक वर्ष तक प्रतिमाह पंद्रह सौ रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। पिछले साल भी इस विद्यालय से दो छात्रों का ट्रायल के बाद छात्रवृत्ति के लिए चयन हो हुआ था। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो छात्रों का चयन होने पर एस एम सी अध्यक्ष महेश राम व ग्रामप्रधान गीता देवी ने कहा कि यह प्रधानाध्यापक योगेंद्र रावत की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हमारा विद्यालय निरन्तर कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उदीयमान छात्रवृत्ति में चयन इसका एक उदाहरण है।

    इस अवसर पर एस एम सी अध्यक्ष महेश राम, ग्राम प्रधान गीता देवी, प्रधानाध्यापक योगेंद्र रावत , शिक्षक महेश चंद्र भट्ट, एस एम सी सदस्य दीपा देवी,गीता देवी,किशन राम,मनीषा देवी,सीता देवी,सुनीता देवी के अलावा समाज सेवी गोविन्द गोपाल आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *