उत्तराखंड: बस पर चट्टान गिरने से महाराष्ट्र की एक महिला तीर्थयात्री की मौत
आज सुबह उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राजमार्ग पर डबरकोट में बस पर चट्टान गिरने से महाराष्ट्र की एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई। इस हादसे में एक पुरुष तीर्थयात्री को चोट आई है। उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।
जिला आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार यह हादसा जानकीचट्टी से बड़कोट के बीच डाबरकोट के पास हुआ। यह लोग यमुनोत्री से दर्शन करके लौट रहे थे। हादसे में महिला तीर्थयात्री पायल समेत दो लोग घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से सीएससी बड़कोट लाया गया है। यहां पायल की मृत्यु हो गई। घायल कृष्ण सिंह को देहरादून भेजा गया है।
इधर रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड स्थित गौरी गांव में भी भूस्खलन के दौरान मलबे की चपेट में आए नेपाल मूल के तीन बच्चों में से दो की मृत्यु हो गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने यह जानकारी दी।
50 वर्ष से ऊपर आयु के तीर्थयात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम जाते समय रास्ते में संदिग्ध रूप से दिल का दौरा पड़ने से एक तीर्थयात्री की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान गुजरात के सूरत में कौशांभा के कनक सिंह…
मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका हरिद्वार के चंडी चौकी के पास बुधवार सुबह एक बस के सड़क से नीचे उतर जाने से एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। एसडीआरएफ ने कहा, "हरिद्वार में चंडी चौक के पास नजीबाबाद…
अल्मोड़ा : बड़ा हादसा, सवारियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 20 की मौत उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां एक बस सल्ट तहसील के मारचूला स्थित कूपी गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई. बताया जा…