U’khand: यहां एक शिक्षक ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को गले लगा लिया

टिहरी के घनसाली में एक शिक्षक ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को गले लगा लिया। उन्होंने नदी में छलांग लगा ली थी। जिसके बाद काफी खोजबीन की गई। काफी मशक्कत के बाद आज शिक्षक का शव बरामद किया गया है। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।मिली जानकारी के अनुसार एक शिक्षक ने भिलंगना और बालगंगा नदी के संगम पर छलांग लगाई थी। बताया जा रहा है कि वह बाल गोविंद थपलियाल अखोड़ी के पास चौंरा गांव निवासी थे और विद्या मंदिर में आचार्य होने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खंड बौद्धिक प्रमुख भी थे। वे अपनी स्कूटी से बालगंगा महाविद्यालय की तरफ घूमने निकले और कॉलेज गेट में स्कूटी को खड़ाकर संगम की तरफ निकल गए। समय पर घर नही पहुंचने पर बाल गोविंद थपलियाल खोजबीन की गई, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।एसडीआरएफ को घटना के संबंध में जानकारी दी गई। इसके बाद एसडीआरएफ की गोताखोर टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक उनका कोई पता नहीं लग सका था। रात होने के कारण सर्च अभियान रोक दिया गया। सुबह होते ही फिर से सर्च अभियान शुरू किया गया। थाना घनसाली एस आई किशन देवरानी ने बताया है कि आज सुबह 10-11 बजे के करीब पिलखी नदी के समीप मृतक की डेड बॉडी मिल चुकी है

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

4 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

14 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 days ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago