जागेश्वर में देवदार के वृक्षों के कटान के विरोध में यूथ फेडरेशन ने शुरू किया कैंपेन
आज इंडियन यूथ फेडरेशन और उत्तराखंड यूथ नेटवर्क के द्वारा जागेश्वर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर होने वाले देवदार के वृक्षों के कटान के विरोध में एक कैंपेन चालू किया गया।
जिस अभियान में प्रदर्शन के साथ साथ अल्मोड़ा के युवाओं के विचार भी लिए गये की वे सरकार के इस फैसले को लेकर क्या सोचते हैं। इंडियन यूथ फेडरेशन का कहना है कि उत्तराखंड में प्रकृति से खिलवाड़ करके विकास के नाम पर विनाश किया जा रहा है और वहां आए युवाओं ने कहा कि सरकार द्वारा जो इस मामले में दुबारा समीक्षा करने की बात की गई उस समीक्षा को खारिज करना चाहिए और भविष्य में भी सरकार को इस तरह के फैसले नहीं लेने चाहिए।
इंडियन यूथ फेडरेशन की नेशनल कन्वीनर भारती पांडे ने कहा कि सरकार द्वारा प्रकृति के साथ जो खिलवाड़ किया जा रहा है वो भविष्य के लिए बहुत बड़ा खतरा है, सरकार को प्रकृति के साथ इस तरह से किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। वहां आए युवाओं ने कहा कि आज चौड़ीकरण के नाम पर हमारे जंगलों को, हमारे पहाड़ों को खत्म किया जा रहा है जिसका परिणाम आने वाले समय में बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। आज से इंडियन यूथ फेडरेशन और उत्तराखंड यूथ नेटवर्क द्वारा चलाए जा रहे इस कैंपेन में अल्मोड़ा में युवाओं से संवाद करके उनसे मिलकर जागेश्वर के मामले में सुझाव लिए गए जिसमें अल्मोड़ा के युवाओं द्वारा सरकार के इस फैसले का विरोध किया गया युवाओं का कहना था कि इस तरह से चौड़ीकरण को लेकर किसी भी पेड़ को काटना बहुत गलत कार्य है जिसका विरोध करना बहुत जरूरी है। इंडियन यूथ फेडरेशन और उत्तराखंड यूथ नेटवर्क के युवाओं ने कहा कि ये कैंपेन यहीं खत्म नहीं होगा आज से इस कैंपेन की शुरुआत की गई है और आने वाले समय में युवाओं से मिलकर इस कैंपेन को और आगे बढ़ाया जाएगा।
आज इस कैंपेन में अरमान चौधरी, दीपांशु पांडे, राकेश कुमार, सक्षम, सोनी मनकोटी, तनुजा, आकर्षण, अंकित, सुरेंद्र प्रसाद, रजनी टम्टा, पार्वती रौतेला, चंद्रा कोहली, राहुल सिंह, सौरभ नयाल, अनीशा आर्या, शिवानी हर्षित राणा, मनीष सिंह, गुंजन, शिफा, दिव्या आदि लोग कैंपेन में शामिल रहे और अपने अपने विचार साझा किए।
This post was published on 09/03/2024 11:57 AM