• Tue. Mar 17th, 2026

    शराब पीने से टोकने पर मासूम गला रेतने वाला नौकर गिरफ्तार

    उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में मासूम के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने मालकिन के शराब पीने से टोकने पर इस घटना को अंजाम दिया था। आरोपी की निशानदेही पर वारदात को अंजाम देने में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

    एसपी अभय सिंह और सीओ अनुषा बडौला के अनुसार आशु ने पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है और नदीम के साथ जूस की दुकान में काम करता है। 21 अप्रैल को नदीम की पत्नी ने उसे शराब पीने को लेकर डांटा तो उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंच गई। उन्हें सबक सिखाने के लिए वह उनके 13 साल के बेटे अहद को को घुमाने के बहाने से अपने साथ ले गया।

    चैती चौराहे के पास से शराब खरीदकर पीने के बाद उसने अहद का चाकू से गला रेता और उसे शराब के ठेके के पास झाड़ियों में छोड़ दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर झाड़ियों में फेंका चाकू भी बरामद कर लिया। आरोपी के विरुद्ध केस में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई। पुलिस टीम में थाना प्रभारी प्रवीण सिहं कोश्यारी, उप निरीक्षक जीवन सिहं चुफाल, हेड कांस्टेबल शेखर बनकोटी आदि शामिल रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *