• Thu. Mar 19th, 2026

    प्रदेश में नौ माह में 1,28,277 नए मतदाता बढ़े, आप के जिले में इतने

    ByD S Sijwali

    Oct 30, 2024

    देहरादून। राज्य के मैदानी जिलों में वोटर बनने का भारी उत्साह नजर आया है। प्रदेश में नौ माह में 1,28,277 नए मतदाता बढ़े हैं, जिनमें से देहरादून में सर्वाधिक 40,393 और रुद्रप्रयाग में सबसे कम 420 मतदाता बढ़े हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी करते हुए इस पर 28 नवंबर तक आपत्ति मांगी है। अगले साल छह जनवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।
    अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता कर वोटर लिस्ट के बारे में जानकारी दी। बताया कि प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 83,71,700 हो गई है। प्रदेश में 2,42,365 नए मतदाता जुड़े हैं जबकि 1,14,088 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कम हुए हैं। कुल एक लाख 28 हजार 277 मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। प्रदेश में मतदेय स्थलों की संख्या भी 11729 से बढ़कर 11733 हो गई है। देहरादून में तीन, हरिद्वार में दो मतदेय स्थल बढ़े हैं। देहरादून में एक मतदेय स्थल को मर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा 1882 मतदेय स्थल देहरादून, हरिद्वार में 1715 हैं जबकि सबसे कम 344 चंपावत में हैं।
    नए मतदाता बढ़े
    जिला-             कितने नए मतदाता
    देहरादून-             40,393
    ऊधमसिंह नगर-   35,845
    नैनीताल-             13,934
    हरिद्वार –              21349
    उत्तरकाशी-          555
    चमोली-               2294
    रुद्रप्रयाग-            420
    टिहरी-                 544
    पौड़ी-                  2298
    पिथौरागढ़-           4218
    बागेश्वर-               2081
    अल्मोड़ा-             1660
    चंपावत-               2686
    मैदानी जिलों का ईपी रेशियो फिर भी कम
    भले ही मैदानी जिलों में बड़ी संख्या में मतदाता बढ़े हों लेकिन इनका मतदाता-जनसंख्या अनुपात फिर भी राज्य औसत से कम है। राज्य का औसत 704 है, जिसके मुकाबले देहरादून का ईपी रेशियो 633, हरिद्वार का 696 और ऊधमसिंह नगर का 591 है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेवर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल जैसे पर्वतीय जिलों का ईपी रेशियो राज्य औसत से अधिक है।
    30-39 आयुवर्ग में सर्वाधिक मतदाता
    प्रदेश में 18-19 आयु वर्ग के 1,04,338, 20-29 आयुवर्ग के 15,89,099, 30-39 आयुवर्ग के 22,70,039, 40-49 आयुवर्ग के 17,83,464, 50-59 आयुवर्ग के 12,36,635, 60-69 आयुवर्ग के 7,83,212, 70-79 आयुवर्ग के 4,38,882, 80 से अधिक आयुवर्ग के 1,66,031 मतदाता हैं।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *