कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर बनेगी 1600 करोड़ से छह किमी लंबी टनल

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर बनेगी 1600 करोड़ से छह किमी लंबी टनल

कैलाश मानसरोवर और आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों का सफर और भी आरामदायक होगा। इसके लिए यात्रा मार्ग पर 1600 करोड़ से छह किमी लंबी टनल बनेगी।कैलाश मानसरोवर और आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों का सफर और भी आरामदायक होगा। इसके लिए यात्रा मार्ग पर 1600 करोड़ से छह किमी लंबी टनल बनेगी। बूंदी से गर्ब्यांग के बीच टनल बनने से कैलाश मानसरोवर और आदि कैलाश यात्रा की करीब 10 किमी दूरी कम हो जाएगी।765 बीआरटीएफ के कमांडर कर्नल प्रशांत सिंह ने बताया कि बीआरओ के हीरक परियोजना के तहत धारचूला-कैलाश मानसरोवर और आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर बूंदी, छियालेख और गर्ब्यांग के बीच छह किमी लंबी टनल के निर्माण के लिए डीपीआर केंद्र सरकार को भेजी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस योजना को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।बताया कि टनल बनने से लोगों को छियालेख के 27 कठिन मोड़ पार नहीं करने होंगे। इसके अलावा बरसात में भूस्खलन से बार-बार सड़क बंद होने की समस्या भी नहीं रहेगी। टनल बनने से विश्व प्रसिद्ध दोनों धार्मिक स्थलों तक पहुंचने के लिए दूरी कम हो जाएगी। वर्तमान में धारचूला से गुंजी तक सड़क मार्ग से दूरी 72 किमी है। टनल बनेगी तो यह दूरी सिर्फ 62 किमी रह जाएगी।

कैलाश मानसरोवर, आदि कैलाश के साथ ही चीन सीमा को जोड़ने वाली 90 किमी लंबी तवाघाट-लिपुलेख सड़क के कटिंग का काम पूरा हो चुका है। पिछले दिनों गुंजी से ज्योलिंगकांग तक 36 किमी दायरे में सड़क का चौड़ीकरण और डामरीकरण का काम भी पूरा कर लिया गया है। जल्द ही गुंजी से कालापानी तक जल्द डामरीकरण होगा इसके लिए 204 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। दूसरे चरण में कालापानी से नाभीढांग 26 किलोमीटर दायरे में डामरीकरण होगा।
बीआरओ के हीरक परियोजना के चीफ इंजीनियर एसपी कोलिपे (विशिष्ठ सेवा मेडल) ने बताया कि इस यात्रा मार्ग पर पुराने पुलों की जगह सात नए स्टील गार्डर के पुल बनेंगे। नए पुल बनने से श्रद्धालुओं, पर्यटकों, सेना के जवानों के साथ ही स्थानीय लोगों की आवाजाही सुरक्षित होगी। 2026 तक इन सभी पुलों का निर्माण कर लिया जाएगा।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

45 minutes ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

5 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

10 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago