उत्तराखंड की धरती एक बार फिर कांप उठी। शुक्रवार शाम 7:16 बजे पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.5 मैग्नीट्यूड मापी गई। भूकंप का केंद्र नेपाल के छापरी क्षेत्र में बताया जा रहा है, जो धारचूला से सटा हुआ है।जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पिथौरागढ़ के अनुसार, अभी तक भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, पिथौरागढ़ जिला भूकंपीय दृष्टि से अति संवेदनशील माना जाता है और यह जोन-5 में आता है।भूकंप का केंद्र धरती से लगभग 10 किलोमीटर नीचे था, जिसके कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में झटके काफी तेज महसूस किए गए।
Uttarakhand: कुमाऊं में महसूस हुए भूकंप के झटके Uttarakhand: Earthquake tremors felt in Kumaon देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के ये तेज झटके आंधी रात को डेढ़ बजे के आसपास महसूस किए गए हैं। दरअसल शुक्रवार 23 मई को रात करीब 1:48 बजे (भारतीय…
उत्तराखंड में फिर भूकंप के झटके, अबतक 9 बार डोल चुकी धरती उत्तरकाशी: उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी में आज सुबह फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिछले छह दिनों में उत्तरकाशी की भूमि 9 बार भूकंप के झटकों से डोल चुकी है । हालांकि भूकंप से किसी…
प्रदेश में आज फिर कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस हुए। उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में आज सुबह 11:32 बजे राज्य के पिथौरागढ़, हल्द्वानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र…