नशे में विवाद होने पर पति ने पत्नी का सिर फर्श पर पटका, हुई मौत

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंदरजुड़ गांव में शराब के नशे में विवाद होने पर पति ने पत्नी की पिटाई कर उसका सिर फर्श पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों की शादी के अभी महज 3 साल ही हुए थे। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया। घटना के बाद आरोपित फरार हो है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंदर जुड़ गांव निवासी इरशाद की शादी 3 साल पहले रसूलपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी इसराना से हुई थी। अभी तक इनके कोई बच्चा नहीं है। आरोप है की शादी के बाद से ही पति दहेज के लिए परेशान कर रहा था।शनिवार की शाम इरशाद शराब पीकर घर आया उसने घर जाकर किसी बात को लेकर इसराना के साथ विवाद कर दिया। आप है कि उसने इसराना की पिटाई कर उसके सिर को फर्श पर पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया।आननफानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक भगवान मेहर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

6 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

7 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

10 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

15 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago