Uttarakhand: रिश्व्त लेते पकड़ा गया अमीन

टिहरी गढ़वाल। तहसील धनोल्टी में तैनात नाजिर वीरेन्द्र सिंह कैन्तुरा को सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की ट्रैप टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।यह कार्रवाई एक शिकायतकर्ता की ओर से दी गई सूचना के आधार पर की गई।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी द्वारा 31 जनवरी 2025 को ग्राम छनाड़, थत्यूड़ जौनपुर, जिला टिहरी गढ़वाल में लगभग 1500 वर्ग मीटर भूमि खरीदी गई थी। भूमि की दाखिल खारिज प्रक्रिया में नाजिर वीरेन्द्र सिंह कैन्तुरा जानबूझकर गलत आपत्ति रिपोर्ट लगाकर बाधा उत्पन्न कर रहा था और सही रिपोर्ट लगाने एवं नाम चढ़वाने के बदले में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने आज तहसील धनोल्टी स्थित कार्यालय से वीरेन्द्र सिंह कैन्तुरा को रिश्वत की रकम लेते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद टीम द्वारा अभियुक्त के आवास और अन्य स्थानों पर छानबीन एवं आय से अधिक संपत्ति के संबंध में पूछताछ जारी है।निदेशक सतर्कता वी. मुरूगेसन ने इस सफल कार्रवाई के लिए ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।सतर्कता अधिष्ठान ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग कर रिश्वत मांगता है या आय से अधिक संपत्ति अर्जित करता है, तो उसकी सूचना टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर निर्भीक होकर दें।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

9 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

14 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

20 hours ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

1 day ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....

2 days ago