• Tue. Mar 10th, 2026

    उत्तराखंड: नहर में मिला नवजात का शव, फैली सनसनी

    नैनीताल। रामनगर की सिंचाई नहर में फिर नवजात शिशु का शव मिला है। वहीं शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

    बीते दिन सुबह मोहल्ला गुलरघटटी क्षेत्र में सिंचाई गूल में एक नवजात बच्चे का शव पड़े होने की सूचना आसपास के लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी।घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि सिंचाई गूल में मिले इस नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है।

    उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी एक नवजात शिशु का शव रेलवे पड़ाव में बरामद हुआ था। कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि दोनों ही मामलों में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है तथा आसपास के लोगों से भी इस संबंध में जानकारी ली जा रही है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *