Uttarakhand: तैरने के प्रयास में नदी में डूबा बैंककर्मी :: Uttarakhand: Bank employee drowned in the river while trying to swim
युवक दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। देर रात सभी दोस्त लक्ष्मणझूला के पास गौ घाट पर घूम रहे थे। इस दौरान प्रदीप गंगा में तैरने लगा, लेकिन तेज बहाव के कारण वह नदी में डूब गया ऋषिकेश में देर रात हरियाणा का एक युवक गंगा में डूब गया। युवक दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। एसडीआरएफ युवक की तलाश में जुटी है।हल्द्वानी पेट्रोल टैंक फटने से कालाढूंगी-हल्द्वानी मार्ग पर जिंदा जले दो युवकजानकारी के अनुसार, युवक प्रदीप (34) पुत्र सतबीर सिंह ग्राम कनोह, थाना अग्रोहा, जिला हिसार हरियाणा अपने चार दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। देर रात सभी दोस्त लक्ष्मणझूला के पास गौ घाट पर घूम रहे थे। इस दौरान प्रदीप गंगा में तैरने लगा, लेकिन तेज बहाव के कारण वह अपना संतुलत खो बैठा और गहरी पानी में डूब गया।दून – अवैध मजार पर चला प्रशासन का बुल्डोजरलोगों ने घटना की सूचना एसडीआरएफ को दी। टीम ने युवक की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वहीं, सुबह से युवक की तलाश की जा रही है। युवक एसडीएफसी बैंक में कार्यरत है। घटना की सूचना लगते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। युवक की तलाश जारी है।
