X

एक दिन में सबसे अधिक 18 GI टैग प्राप्त करने वाला वाला राज्य बना उत्तराखंड, जानिए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में GI टैग (जी.आई. प्रमाण पत्रों) का वितरण किया। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है जिसे एक दिन में सबसे अधिक 18 जी.आई. प्रमाण पत्र मिले हैं।

अब तक उत्तराखण्ड के कुल 27 उत्पादों को GI टैग (जीआई) मिल चुका है। राज्य को जो 18 नए जी.आई. प्रमाण पत्र मिले हैं उनमें उत्तराखण्ड चौलाई, झंगोरा, मंडुआ, लाल चावल, अल्मोड़ा लखोरी मिर्च, बेरीनाग चाय, बुरांस शरबत, रामनगर नैनीताल लीची, रामगढ़ आडू, माल्टा, पहाड़ी तोर, गहत, काला भट्ट, बिच्छूबूटी फैब्रिक, नैनीताल मोमबत्ती शामिल है।

इसके अलावा कुमांऊनी रंगवाली पिछोड़ा, चमोली रम्माण मास्क तथा लिखाई वुड कार्विंग शामिल है। उत्तराखण्ड के नौ उत्पादों तेजपात, बासमती चावल, ऐपण आर्ट, मुनस्यारी का सफेद राजमा, रिंगाल क्राफ्ट, थुलमा, भोटिया दन, च्यूरा ऑयल तथा ताम्र उत्पाद को पहले ही जी.आई टैग प्राप्त हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच के कारण ही आज भारत सरकार से उत्तराखण्ड के 18 उत्पादों को भौगोलिक सांकेतिक टैग युक्त प्रमाण पत्र GI टैग मिल पाए हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक है।

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी योजना’’ ई. बुक का विमोचन किया

This post was published on 05/12/2023 2:46 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post