Categories: सबसे FAST

“खुशी का एक दिन” कार्यक्रम, 300 से अधिक महिलाओं ने किया प्रतिभाग

उद्यम संस्था द्वारा भीमताल में आयोजित किया गया कार्यक्रम

दिनांक 21/10/2023 को मिटोरस ट्रस्ट उद्यम संस्था द्वारा नैनीताल जिले के भीमताल में “खुशी का एक दिन” कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कुमाऊं के 5 जिलों के 25 अलग अलग क्षेत्रों में 7,500 से अधिक ग्रामीण महिलाओं के मध्य सम्पन्न होंगे।

कॉर्बेट के क्यारी गांव से लेकर बागेश्वर के बधियाकोट, कर्मी और पिथौरागढ़ के धारचूला तक यह मेगा ऑपरेशन 5 महीनों में 25 कार्यक्रमों में 7500 से अधिक महिलाओं को कवर करेगा। जिसका उद्देश्य पहाड़ की महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का है।

इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिए भोजन व्यवस्था, पिक्चर देखने के लिए मूवी थिएटर, खेलने के लिए अलग अलग खेलों की व्यवस्था, सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम, उद्यम स्टॉल, ब्यूटी स्टॉल, सेल्स स्टॉल, मेडिकल स्टॉल आदि की व्यवस्था की गई। इस कार्यक्रम में भीमताल के आस पास के क्षेत्रों की 300 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में 50 से अधिक सास बहुओं को साड़ियां उपहार स्वरूप दी गई। साथ ही लकी ड्रॉ के रूप में डिनर सेट भी उपहार स्वरूप भेंट किया गया।

कार्यक्रम की शुरुवात स्वागत गीत से की गई तत्पश्चात आरती कनवाल द्वारा महिलाओं को योग की जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को कमर दर्द, घुटने का दर्द, जोड़ों में दर्द, कपाल भाती, अनुलोम विलोम, सर दर्द, पेट दर्द आदि कई बीमारियों से निजात दिलाने को किए जाने वाले योगासनों का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में अरुण तिवारी जी द्वारा भी संगीत की बेहतरीन प्रस्तुति की गई, अरुण जी के गायन से कार्यक्रम में आई जनता मंत्र मुग्ध हो गई। और कार्यक्रम में आए कई महिला समूहों द्वारा झोड़े, नृत्य और गायन का अद्भुत प्रदर्शन किया। इन सभी को देख कार्यक्रम में आई महिलाओं ने भी अपनी अपनी प्रस्तुति दी।

इस दौरान कार्यक्रम में उद्यम संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा एक नाटक के माध्यम से महिलाओं के साथ संवाद स्थापित कर उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों के स्वरोजगार की जानकारी दी गई जो वह अपने क्षेत्र में रह कर कर सकती हैं। इस नाटक में हिमांशु पांडे, ललित जोशी, पंकज नगरकोटी, खीम सिंह, राकेश पांडे और पूजा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

इस कार्यक्रम के तहत अक्टूबर 2023 और फरवरी 2024 के बीच कुमाऊं में 25 स्थानों पर 200 गांवों को कवर किया जायेगा। इसमें उद्यमिता से संबंधित कार्यक्रम भी होंगे जो महिलाओं को अपना खुद का कारोबार करने का अवसर प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष दीपक चनौतिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य गीता बिष्ट, खष्टी रावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रीना आर्या, प्रेमा बिष्ट और हेमा परगाई द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। उनके साथ आशा उप्रेती, गीता देवी, शिखा आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उद्यम संस्था और खुशी का एक दिन की ओर से संस्था के संस्थापक पंकज वाधवा, हेड अंजली नबियाल, हिमांशु पांडे, कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती शोभा लोहनी, राहुल जोशी, ललित जोशी, खीम सिंह, राकेश, पूजा, नवीन कनवाल, अरुण तिवारी, गोविंद, धीरज, आरती कनवाल, रजनी, कंचन आदि मौजूद रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

48 minutes ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

14 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

15 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

19 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

23 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago