ऑगनबाड़ी केन्द्र में मुख्यमंत्री एकल स्वरोजगार योजना की दी जानकारी :: Uttarakhand news, dehradoon
देहरादून। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित मुख्यमंत्री एकल स्वरोजगार योजना के बारे में दी गई जानकारी।
आज देहरादून भोगपुर ऑगनबाड़ी केन्द्र सारन्धरवाला 1 सेक्टर भोगपुर मे मुख्यमंत्री एकल स्वरोजगार योजना के बारे मे जानकारी देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
आयोजित कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सालिता अग्रवाल ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री एकल स्वरोजगार योजना संचालित की जा रही है इसकी जानकारी दी ।जिसमें अकेली महिलाओं के लिए अधिकतम दो लाख तक की योजना में 75%सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही तीन किस्तों में एकल महिलाओं के खाते में सरकार पैसा जमा कराएगी।
इस अवसर पर ऑगनवाड़ी कार्यकर्ती राजेश्वरी , मंजु, कनुप्रिया पुण्डीर, लक्ष्मी ,निशा देवी ,संतोष गैरोला ,राजकुमारी ,सुशीला गैरोला ,निर्मला ,निशा विष्ट और एकल महिला यशोदा, कविता ,मीना खरोला उपस्थित थे।

