• Mon. Mar 30th, 2026

    BJP ने जारी की 42 पदाधिकारियों की टीम, इन्हें मिली मिली जिम्मेदारी

    WebfastnewsNews webfastnews

    भाजपा ने उत्तराखंड संगठन की नई टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट जारी करते हुए कुल 42 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। खास बात यह रही कि इस बार 17 नए चेहरे संगठन में जगह बनाने में कामयाब रहे, जबकि पहली बार पांच महिलाओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।बीजेपी की नई टीम में अनिल गोयल, राजेन्द्र सिंह बिष्ट और श्रीपाल राणा समेत आठ नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, दीप्ति रावत, कुन्दन परीहार और तरुण बंसल को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सतिश लखेडा, आदित्य चौहान, नलिन भट्ट और दीपिका बोहरा को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष बलवीर घुनीयाल और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह राणा बनाए गया है।इसके अलावा वित्तीय प्रबंधन के लिए पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष और साकेत अग्रवाल को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ नेता सुरेश जोशी को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है, जबकि मनवीर चौहान को मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। महिला मोर्चा की कमान रुचि चौहान भट्ट को सौंपी गई है। वहीं, किसान मोर्चा का नेतृत्व अब महेन्द्र सिंह नेगी करेंगे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *