चौखंभा-3 पर्वत चोटी पर फंसे पर्वतारोही, भोजन और पानी समाप्त
अमेरिका और ब्रिटेन के पर्वतारोहियों के चौखंभा-3 पर्वत चोटी पर फंसे होने की बड़ी खबर सामने आ रहीहै। बताया जा रहा है कि पर्वतारोही 6,995 मीटर ऊंचे चौखंभा-3 पर अमेरिका और ब्रिटेन के दो पर्वतारोहियों समेत विदेशी पर्वतारोहियों का एक दल आज फंस गया। भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन (IMF) कोराजन शर्मा मेसर्स एंड मैसिफ गुड गांव टूर ऑपरेटर केजरिए इसकी जानकारी मिली है।जानकारी के अनुसार पर्वतारोहण दल के जन संपर्क अधिकारी ने IMF को सूचना दी है कि अमेरिकी पर्वतारोही मिशेल थेरेसा और ब्रिटिश पर्वतारोही फे जेन मैनर्स चौखंभा-3 पीक के 6015 मीटर पर फंसे हुए हैं। पर्वतारोहियों ने आधार शिविर में सूचना देकर हेली रेस्क्यू की मदद मांग की है।पर्वतारोहियों ने बताया कि उनका भोजन और पानी समाप्त हो गया है। 11 सितंबर से 18 अक्टूबर 2024 तक चलने वाले इस अभियान में फिलहाल पर्वतारोही सुरक्षित हैं। बद्रीनाथ धाम से इन पर्वतारोहियों को बचाने के लिए हेली रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।I MF ने जिला प्रशासन को लिखे पत्र में हेली रेस्क्यू का खर्च वहन करने की बात कही है। फिलहाल चौखंभा क्षेत्र में मौसम सामान्य है। ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन करने में आसानी होगी।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....