Uttarakhand: यहाँ लापता हुआ जिला आबकारी अधिकारी, जांच शुरू :: Chamoli news
उत्तराखंड में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। चमोली के जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी 31 मार्च से लापता हैं। पपडियाणा के राजस्व उप निरीक्षक चंद सिंह बुटोला ने उनकी गुमशुदगी को लेकर गोपेश्वर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।राजस्व उप निरीक्षक चंद सिंह बुटोला ने अपनी तहरीर में बताया कि उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के तहत, दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी (जिला आबकारी अधिकारी, चमोली) 31 मार्च की सुबह 10 बजे से ही संपर्क से बाहर हैं। प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि वे न तो अपने आवास, राजकीय आवास कुड कॉलोनी गोपेश्वर पर हैं और न ही जिला आबकारी कार्यालय में मौजूद हैं। लंबी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका, जिसके बाद पुलिस ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।गौरतलब है कि दो दिन पहले चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान दुर्गेश्वर त्रिपाठी सहित दो अन्य कर्मचारी कार्यालय से नदारद पाए गए थे। इस पर जिलाधिकारी ने सख्त कदम उठाते हुए तीनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी सहित अन्य दो कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया और आबकारी अधिकारी की सर्विस ब्रेक कर दी। इसके अलावा, अन्य कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गई थी। गोपेश्वर थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया, “जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी की गुमशुदगी की रिपोर्ट आज सुबह दर्ज की गई है। उनकी लगातार खोजबीन की जा रही है और उनका नंबर सर्विलांस पर लगाया गया है।”
आज की खबरें
- उत्तराखंड: हर जिले में खुलेंगे ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, सड़क हादसों पर लगेगी लगाम

- महिला चीता मोबाइल टीम ने कीमती मोबाइल फ़ोन लौटाकर युवक के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

- लाखों के जेवर चोरी करने के आरोप में महिला अधिवक्ता गिरफ्तार

- टिहरी डायट में “सपनों की उड़ान ” कार्यक्रम का आयोजन

- छठवीं के छात्र ने दूसरे छात्र पर किया चाकू से वार, लगे सोलह टांके

