प्रदेश में मासूम बच्चा चोरी होने की ख़बर सामने आई हैं। अपनी मां के साथ सो रहा छह माह का बच्चा अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बच्चे की मां ने पुलिस को बच्चा चोरी होने की जानकारी दी। वहीं पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी है।
बता दें कि यूपी के रामपुर निवासी महिला साजिदा वर्तमान में हरिद्वार के कलियर क्षेत्र की झुग्गी झोपडि़यों में रहकर अपना गुजारा कर रही है। रविवार रात में अपने 6 माह के बच्चे आहद के साथ टीन शेड रेन बसेरा में सो रही थी। सुबह जब वह उठी तो उसने देखा कि उसका बच्चा वहां नहीं है।
महिला के अनुसार देर रात तक बच्चा उसके पास था। सुबह बच्चा गायब मिलने पर उसने आसपास तलाश शुरू की। काफी देर तलाश के बाद जब बच्चे का पता नही लगा, तो महिला पुलिस के पास पहुंची और बच्चों की तलाशी की मांग की।
पुलिस ने सूचना पर बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने रोडवेज, रेलवे स्टेशन आदि के सीसीटीवी भी खंगाले, लेकिन काफी तलाश के बाद अभी तक बच्चे का पता नहीं लग पाया। थानाध्यक्ष जहांगीर अली ने बताया कि बच्चे की तलाश की जा रही है और टीम बनाकर रेलवे स्टेशन, रोडवेज के पास, बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगाल हर जगह ढूंढने की कोशिश कर रही हैं।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…