X

उत्तराखंड: मां की गोद से चोरी हुआ मासूम, पुलिस ने दो हफ्तों के भीतर अपहरण का किया पर्दाफाश

नाबालिक के अपहरण का पर्दाफाश कर, मां की सूनी गोद को भरा खुशियों से।

दो हफ्ते पूर्व 17 व 18 जून को गाजियाबाद से हरिद्वार घूमने आया परिवार रात को चौकी रोड़ी बेलवाला क्षेत्रांतर्गत विद्युत विभाग कॉलोनी के पास सो गया था, उसी दौरान महिला की गोद से उसका 06 महीने के मासूम को कोई चोरी कर ले गया था।

13 दिन के भीतर 06 माह के अभिजीत को किया सकुशल बरामद

बच्चे की सकुशल बरामदगी हेतु गठित टीम द्वारा हाइवे से लेकर शहर के अंदर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए, अन्य राज्यों में समन्वय स्थापित कर दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में दबिश देकर लगभग 2 सप्ताह के भीतर नाबालिक को गोयला डेयरी थाना छावला नई दिल्ली से सकुशल बरामद करते ‘आरोपी दंपति को दबोचने में सफलता हासिल की।

सास को थी पोते की चाहत तो दम्पत्ती ने चुराया बच्चा

16 जून को ही दिल्ली निवासी प्रसून कुमार अपनी पत्नी प्रीति के साथ हरिद्वार घूमने आया था। प्रीति पहले से शादी शुदा थी उसने अपने पहले पति को छोड़कर प्रसून से दूसरी शादी की थी पहली शादी से प्रीति के 02 बच्चे हैं जिसके उपरांत प्रीति ने खुद का ऑपरेशन करा दिया था जिस कारण प्रसून से शादी के बाद उनकी कोई भी संतान नहीं थी। प्रसून कुमार से शादी के बाद प्रीति की सास द्वारा उसे बच्चे के लिए बार बार कहने व वारिस न होने की बात को लेकर ताने सुनाए जाते थे।

इसी वजह से हरिद्वार घूमने के दौरान दंपती द्वारा बच्चा पाने की लालसा में रात्रि में महिला के पास सो रहे 06 माह के मासूम को चुपके से चोरी कर लिया था।

पकड़े गए अभियुक्तों का नाम पता-

1- प्रसून कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी ग्राम चौडा संभल उत्तर प्रदेश हाल निवासी मकान नंबर 422 कुतुब विहार गोयला डेहरी थाना छावला नई दिल्ली 2- प्रीति पत्नी प्रसून कुमार निवासी उपरोक्त

एसएसपी के नेतृत्व में काम कर रही हरिद्वार पुलिस ने विगत 6 माह में किया 04 बच्चा चोरी मामलों का खुलासा किया है।

This post was published on 30/06/2023 2:38 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post