• Thu. Mar 19th, 2026

    मुख्यमंत्री धामी ने जवानों के साथ मनाई दिवाली

    ByD S Sijwali

    Oct 31, 2024

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर के मुख्यालय पहुंचकर जवानों के साथ दीपावली मनाई। मुख्यमंत्री ने जवानों को मिष्ठान वितरित करने के साथ ही वीर नारियों को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा की भारतीय सेना में विलक्षण बहादुरी व पराक्रम के चलते गढ़वाल राइफल्स का स्थान सर्वोच्च है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत बन रहा है। वर्षो के बाद यह पहला अवसर है जब भगवान श्री राम अपने महल में विराजमान है, यह सभी के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने आधुनिक सैन्य उपकरणों की बदौलत विश्व में भारतीय सेना की पहचान नंबर वन बनने की बात कही है।गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गढ़वाल राइफल्स के मुख्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर रेजीमेंट के जवानों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। रेजीमेंट बद्री विशाल लाल के उद्घोषों से गूंज उठा। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा की गढ़वाल राइफल्स ने प्रथम विश्व युद्ध से लेकर अब तक की सभी लड़ाईयों में अपने पराक्रम का जौहर मनवाया है। देश की सीमाओं पर वीर जवान अपनी जान की बाजी लगा कर अपने कर्तव्यों का बखूबी पालन कर रहे है। इन्हीं जवानों की बदौलत हम देश में चैन की सांस ले पा रहे हे। सैनिकों के जस्बे को सलाम करते हुए कहा की उनका बचपन भी सेना परिवार में ही बीता है। इसलिए वे सैनिकों व उनके आश्रितों के सामने आने वाली चुनौतियों से भालि-भांति वाकिफ है।मुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के नेतृत्व में भारत 2047 मिशन के तहत विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। वर्तमान परिपेक्ष्य में सेना दुश्मन की गोलियों का जबाव गोली से ही दे रही है। भारतीय सेना की मजबूत स्थिति के चलते पाकिस्तान भी देश की सरहदों में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने से डरने लगा है। बलिदानी राइफल्मैन जसवंत सिंह नेगी ने अकेले चीनी सेना से 72 युद्ध लड़ा। जो हम सभी के लिए प्रेरणा है। मुख्यमंत्री ने रेजीमेंट के वीर जवानों को नमन करते हुए कहा की देश के लिए अपने प्राण निछावर करने वाले जवानों के लिए सरकार की ओर से दी जानी वाली आर्थिक सहायता को दस से बढ़ाकर पचास लाख कर दिया गया है। गढ़वाल राइफल्स के ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा की गढ़वाल राइफल्स की वर्तमान में 22 बटालियन है।रेजीमेंट के गौरवशाली इतिहास के चलते गढ़वाल राइफल्स देश में ही नही बल्कि विदेशों में भी अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। राज्य सरकार की ओर से ब्रिगेडियर नेगी ने रेजीमेंट को हर संभव सहयोग मिलने की बात कही है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल राइफल्स के युद्ध स्मारक पहुचकर वीर गति प्राप्त करने वाले सैनिकों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धाजलि दी। कार्यक्रम के दौरान विधायक दलीप सिंह रावत, गौ सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अण्थ्वाल, जिलाधिकारी आशीष चौहान, सीडीओ गिरिश चंद्र गुणवंत, ब्लाक प्रमुख दीपक भंडारी, जयहरीखाल भाजपा मंडल अध्यक्ष सुलेखा गौड़, जहयरीखाल के ज्येष्ठ प्रमुख अजय शंकर ढौढ़ियाल आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *