• Sun. Apr 5th, 2026

    उत्तराखंड: डमरू बजाते नजर आए सीएम धामी

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रुद्रपुर दौरे के दौरान शनिवार को भव्य रोड शो निकाला गया। त्रिशूल चौक पर त्रिशूल के लोकार्पण के बाद निकला यह रोड शो ‘शिव बारात’ के रूप में आयोजित किया गया…जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फूलों से सजे वाहन पर सवार होकर रोड शो में शामिल हुए।

    उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अजय भट्ट, महापौर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा और भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पूरे मार्ग पर ‘बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष गूंजते रहे।

    रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री धामी डमरू बजाते नजर आ….जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना। ढोल-नगाड़ों की धुन और पारंपरिक छोलिया नृत्य दल की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और खास बना दिया। मार्ग में कई स्थानों पर जेसीबी मशीनों से मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा की गई।कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। महिला मोर्चा और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखने को मिली।

    मुख्यमंत्री ने भी जनता का अभिवादन करते हुए हाथ हिलाकर और फूल बरसाकर लोगों का धन्यवाद किया।त्रिशूल चौक से शुरू हुआ यह रोड शो मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी पार्क पहुंचकर समाप्त हुआ। गांधी पार्क में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने इस आयोजन को उत्साह के साथ देखा।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *