• Sun. Mar 29th, 2026

     उत्तराखण्ड डाक परिमंडल मनाएगा 9-13 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह


    डाक विभाग देश के सबसे पुराने विभागों में से एक है जो कि देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    उत्तराखण्ड डाक परिमंडल 9 अक्टूबर को डाक दिवस के साथ ही 13 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाएगा। इसके तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से भारतीय डाक सेवा की योजनाओं की जानकारी आम लोगों को दी जाएगी। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत 10 अक्टूबर को वित्तीय सशक्तिकरण दिवस मनाया जाएगा, जिसमें मंडल स्तर पर डाक सामुदायिक विकास कार्यक्रम डाक चौपाल का  आयोजन किया जायेगा।

    इस दौरान केन्द्र व राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर डाक मेले का आयोजन करेंगे, जिसमें लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

    11 अक्टूबर को फिलेटली दिवस के दौरान डाक टिकट की जानकारी और इसके प्रति रुझान बढ़ाने के लिए डाक टिकटों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। वही, 12 अक्टूबर को मेल एवं पार्सल दिवस के दौरान थोक ग्राहकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को समझने, नए ग्राहको को विभाग से जोडने और ई-मेल संबंधित जानकारी साझा की जाएगी।

    जन-मानस को डिजिटल माध्यम ( QR कोड) से स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री तथा पार्सल के भुगतान के बारे में जानकारी दी जायेगी । डाक सप्ताह का समापन करते हुये 13 अक्टूबर को अन्त्योदय दिवस मनाया जायेगा। जिसमें विशेषकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष आधार कैम्प तथा मेलों के माध्यम से आधार नामांकन अद्यतन किया जायेगा | उप मण्डल स्तर पर भी विशेष कैंप आयोजित किये जायेंगे जिसमे जनसुरक्षा खातो, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन खाते खोले जायेंगे एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने हेतु वित्तीय साक्षरता अभियान भी चलाया जायेगा।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *