उत्तराखंड में फिर भूकंप के झटके, अबतक 9 बार डोल चुकी धरती

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी में आज सुबह फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिछले छह दिनों में उत्तरकाशी की भूमि 9 बार भूकंप के झटकों से डोल चुकी है । हालांकि भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। बीते गुरुवार शाम को भी जनपद में भूकंप के झटके महसूस किए गए। लगातार आ रहे भूकंप के झटकों ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है।आज शुक्रवार की सुबह 9:28 बजे जनपद मुख्यालय उत्तरकाशी और मनेरी क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकम्प के कम्पन से डरकर लोग अपने घरों से बाहर की ओए भागने लगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक जिले में भूकंप से किसी भी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। उत्तरकाशी में जिला मुख्यालय और मनेरी क्षेत्र के अलावा अन्य तहसीलों में भूकंप के झटके महसूस नहीं हुए। आज सुबह 9:28 पर आए भूकंप की तीव्रता 2.07 रेक्टर मापी गई। भूकंप का केंद्र 30.79 अक्षांश और 78.51 देशांतर परथा। भूकंप का केंद्र बिंदु जमीन के 5 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है।

बीते गुरुवार की शाम को 7:31 बजे भी जनपद में भूकंप आया था. इसका केंद्र यमुनोत्री रेंज के सरुताल झील के समीप फुच-कंडी में था. वहीं इसकी गहराई भी धरती से पांच किमी नीचे मापी गई. जिला प्रशासन ने भूकंप की स्थिति को ध्यान में रखते हुए एक एडवाइजरी जारी की है। लोगों को भूकंप के समय सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है और टोल फ्री नंबरों पर सूचना देने के लिए भी कहा गया है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

8 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

8 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

12 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

16 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago