• Thu. Feb 12th, 2026

Uttarakhand: कुमाऊं में महसूस हुए भूकंप के झटके

देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के ये तेज झटके आंधी रात को डेढ़ बजे के आसपास महसूस किए गए हैं। दरअसल शुक्रवार 23 म‌ई को रात करीब 1:48 बजे (भारतीय समयानुसार 1:33 बजे) उत्तराखण्ड के सीमावर्ती नेपाल में धरती भूकंप के झटको से डोल उठी, जिसके झटके उत्तराखंड के चम्पावत, पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर आदि नेपाल की सीमा से सटे जिलों के साथ ही अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में भी महसूस किए गए। उत्तराखण्ड में भूकंप के ये तेज झटके चम्पावत, लोहाघाट, टनकपुर, पिथौरागढ़, धारचूला, किच्छा, सितारगंज, खटीमा, हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर आदि क्षेत्रों में महसूस किए गए हैं। इसके अतिरिक्त बरेली, रामपुर सहित उत्तर प्रदेश के भी क‌ई जिलों में भूकंप के झटके महसूस होने की जानकारी सामने आई है। भूकंप के तेज झटके महसूस होने से लोग आधी नींद में ही घरों से बाहर की ओर दौड़ पड़े। आधी रात को आए इन भूकंप के झटको की गूंज सोशल मीडिया पर भी सुनाई दी, और लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया से अपने सोशल मीडिया के दोस्तों को रूबरू कराया।इस संबंध में राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Centre for Seismology) ने भी भूकंप की पुष्टि करते हुए बताया कि रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.3 मैग्नीट्यूड मापी गई है। भूकंप का केंद्र सुदूर पश्चिमी नेपाल के डडेलधुरा जिले से 21 किमी उत्तर पश्चिम में Lat: 29.36 N, Long: 80.44 E पर बैतड़ी के पास बताया गया है जबकि इसकी गहराई जमीन की सतह से 10 किमी0 नीचे बताई गई है। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई सूचना नहीं है। उत्तराखण्ड में भूकंप से प्रभावित जिलों में, संबंधित जिला प्रशासन द्वारा सभी तहसीलों के आला अधिकारियों से तात्कालिक स्थिति की जानकारी मांगी गई है। आपको बता दें कि इससे पहले दो दिन पूर्व ही पश्चिमी नेपाल के कास्की जिले में दोपहर दो बजे के आसपास 4.7 तीव्रता का भूकंप आया था. राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र काठमांडू से लगभग 250 किलोमीटर दूर कास्की जिले के सिनुवा क्षेत्र में था।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *