भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड का दो दिवसीय 8 वाँ त्रैवार्षिक प्रदेश अधिवेशन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर में दिनांक : 10.02.2024 को शुभारंभ हुआ तथा दिनांक : 11.02.2024 को संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीता चौबे जी, भारतीय मजदूर संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
रही, अनुपम जी , भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री, मुख्य वक्ता, सुषमा शर्मा जी, भारतीय मजदूर संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य , राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रांत प्रचार प्रमुख, बृजेश बनकोटी जी, स्नेहपाल, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय मंत्री जी , चंद्रशेखर सिंह , सह प्रांत प्रचारक , विशिष्ठ अतिथि रहे।
मुख्य अतिथि श्रीमति नीता चौबे जी ने कहा कि महिलाओं को अपने आप पर भरोसा होना चाहिए कि वे किसी भी सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर सकती है साथ ही उन्होंने पुरुषो से भी कहा कि उन्हें महिलाओं का आत्म विश्वास बढ़ाना चाहिए और उन्हे हर संभव सहयोग करना चाहिए।
अनुपम जी , भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री, मुख्य वक्ता ने कहा कार्यकर्ताओं से कहा की राष्ट्र की , उद्योग की और स्वयं की समृद्धि हेतु संगठन को मजबूत करने के लिए संगठनात्मक कार्यों के लिए समर्पित भाव से समय दें ।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रांत प्रचार प्रमुख, श्री बृजेश बनकोटी जी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपनी संस्कृति और अपने राष्ट्र की पर्याप्त जानकारी होनी चाहिए ताकि वे किसी भी मंच पर अपनी संस्कृति और अपने राष्ट्र का मान बढ़ा सकें । साथ ही उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्राप्त करते रहना चाहिए और समर्पण भाव से संगठन के कार्यों को करना चाहिए ।
कार्यक्रम में सम्पूर्ण देवभूमि उत्तराखंड प्रदेश के सभी 13 जिलों के सुदूरवर्ती दुर्गम क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया ।
अधिवेशन के दूसरे दिन 7 वीं प्रदेश कार्य समिति को उसके अध्यक्ष श्री ऋषिपाल जी द्वारा भंग किया गया तथा चुनाव अधिकारी, श्री अनुपम जी , भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री द्वारा सभी की सहमति से भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड की 8 वीं प्रदेश कार्य समिति की घोषणा की जिसका विवरण निम्नलिखित है :
प्रदेश कार्यसमिति


A. प्रदेश कार्यकारिणी
अध्यक्ष : उमेश जोशी
कार्याध्यक्ष : संजीव विश्नोई
उपाध्यक्ष : 1. गंगा गुप्ता
2. अजय कांत शर्मा
3. वीरेन्द्र खंकारियाल
महामंत्री : सुमित सिंघल
मंत्री : 1. गणेश मेहरा
2. बुधिबलभ थपलियाल
3.भगवती बिष्ट
कोषाध्यक्ष : पी एस धमांन्दा
कार्यालय मंत्री : आदर्श सकलानी
सदस्य : 1. ऋषिपाल
2. शेखरानंद पाण्डे
3. पूरन चंद चौबे
4. अवनीश कांत
5. अर्चना बिष्ट
6. बिंद्रा
7. राजमती नेगी
8. पवन सिंह
9. हर सिंह रावत
10. रंजित रौतेला
11. चन्द्र शेखर चौहान
B. प्रादेशिक आयाम प्रभारी
- कार्यकर्ता विलास प्रकोष्ठ: शेखरानन्द पांडे
- समरसता मंच : रामचंद्र खंडूरी
- स्वावलंबी भारत अभियान
- पर्यावरण मंच: डी सी नौटियाल
- महिला समन्वय: अर्चना बिष्ट
- सर्व पंथ समादर मंच : दलेर सिंह
- वरिष्ठ नागरिक परिसंघ : अनिल राठी
- विधि प्रकोष्ठ : अरूण उनियाल, अधिवक्ता
- मीडिया प्रभारी : दीपेंद्र भट्ट
- आंतरिक अन्वेषण : पूरन चन्द चौबे
- स्कीम वर्कर्स प्रभारी : ऋषि पाल सिंह
