गुरिल्लों की मांगों पर कार्यवाही के लिए उत्तराखंड शासन की अध्यक्षता में शीघ्र समीक्षा बैठक की मांग
किर्ति नगर/श्रीनगर 23जून आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में गुरिल्ला संगठन के गढ़वाल क्षेत्र के प्रवक्ता अनिल भट्ट ने गुरिल्लों की मांगों पर कार्यवाही हेतु मुख्यसचिव उत्तराखंड शासन की अध्यक्षता में शीघ्र समीक्षा बैठक बुलाये जाने की मांग की है।
उन्होंने कहा है कि 20दिसम्बर 2023को मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों और गुरिल्ला संगठन के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में गुरिल्लों के समायोजन हेतु विभिन्न विभागों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे किन्तु अधिकांस विभागों ने अभी कोई उत्तर नहीं दिया है ।लोक निर्माण विभाग , पुलिस विभाग ने स्पष्ट शासनादेश होने के बावजूद उनके क्रियान्वयन पर कोई रूचि नहीं दिखाई है वन विभाग ने मंत्रीमंडल की बैठक के निर्णयों पर कई वर्षों से कार्यवाही नहीं की है। इसलिए गुरिल्लों की मांग है कि सभी संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक देहरादून सचिवालय में एक सप्ताह के भीतर बुलाई जाये।बैठक में गुरिल्ला संगठन के सभी जनपद अध्यक्षों को भी बुलाया जाय ताकि समाधान शीघ्र प्रभावी तरीके से किया जा सके।उन्होंने शीघ्र समीक्षा बैठक न बुलाये जाने की स्थिति में पुनः उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....