• Wed. Feb 11th, 2026

हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हर यात्री अपनी यात्रा से संतुष्ट होकर जाए – राज्यपाल

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजय अजेंद्र ने शनिवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से मुलाकात की और उन्हें चारधाम यात्रा की तैयारियों से अवगत कराया।

इस दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष ने राज्यपाल को अप्रैल माह में शुरू होने वाली यात्रा की तैयारियों और सफल संचालन के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बदरीनाथ और केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति से भी उन्हें अवगत कराया है।कपाट खुलने के अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजय ने राज्यपाल को आमंत्रित किया।

राज्यपाल ने कहा कि इसी महीने से शुरू हो रही प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में एक अलग ही उत्साह है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के साथ ही हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हर यात्री अपनी यात्रा से संतुष्ट होकर जाए।

उन्होंने कहा कि यात्रा सीजन में स्थानीय लोगों और सभी हितधारकों की भागीदारी शामिल होनी चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि पिछले वर्ष की यात्रा में आई चुनौतियों से सबक लेते हुए इस वर्ष उनसे पार पाने के प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान स्थानीय उत्पादों को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने का प्रयास किया जाना चाहिए। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यात्रियों से आह्वान किया है कि वे अपने यात्रा समय का 5 प्रतिशत स्थानीय उत्पादों को खरीदने में खर्च करें।
राज्यपाल ने कहा कि हमें यात्रा मार्गों पर साफ-स से अच्छी यादें लेकर जा सकें. -सफाई का विशेष ध्यान रखना है ताकि श्रद्धालु वहां

चारधाम यात्रा 22 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ शुरू होने वाली है। केदारनाथ मंदिर के कपाट 25 अप्रैल और बद्रीनाथ 27 अप्रैल को खुलेंगे।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *