Uttarakhand: गुरिल्लाओ ने कीर्तिनगर उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन Uttarakhand: Guerrillao sent memorandum to Chief Minister through Kirtinagar Sub -Collector
आज दिनांक 07.0 5. 2025 को कीर्तिनगर में भोलू भरदारी पार्क में मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट जी की अध्यक्षता में एक मीटिंग संपन्न हुई। इस मीटिंग में कई महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की गई और इसमें कीर्ति नगर ब्लॉक अध्यक्ष हिम्मत सिंह मेहर और कीर्ति नगर ब्लॉक उपाध्यक्ष बृजमोहन गोसाई वह कीर्ति नगर ब्लॉक के संयोजक राजेंद्र भंडारी और भी कई पदाधिकारीयों के द्वारा कीर्तिनगर के उप जिला अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आज भेजा गया।
एस एस बी गुरिल्लों की यह लड़ाई को 19 साल बित गए हैं। लेकिन सरकार अभी तक कोरे आश्वासनों तक ही सीमित है और आए दिन हमारे देश में कई आतंकवादी घटनाएं हो रही हैं। जब तक एस एस बी गुरिल्ला देश की सीमाओं पर रहता था तब तक देश की सीमाएं मजबूत थी लेकिन जब से
एस एस बी गुरिल्लाओ को सरकार भूल रही है तब से यह आतंकवादी घटनाएं हर क्षेत्र में देखने को मिल रहे हैं। इसलिए सरकार जल्दी से जल्दी एस एस बी गुरिल्लों के बारे में कुछ ना कुछ जरूर करें। और आज कीर्तिनगर ब्लॉक में मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट जी द्वारा मीटिंग की गई जिसमें हिम्मत सिंह मेहर, बृजमोहन गुसाई, राजेंद्र भंडारी, गीता देवी, पुष्पा देवी, अनीता देवी, जानकी देवी आदि कई गुरिल्ले उपस्थित थे।
जय उत्तराखंड। जय एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्ला।
