• Mon. Mar 30th, 2026

    Uttarakhand Gurilla News: आधे रास्ते में रोके गए सीएम आवास जा रहें गुरील्ला, सरकार हमारे साथ कर रही छलावा- संगठन

    प्रेस विज्ञप्ति आज दिनांक 18/ 02/2025 को देहरादून में विधानसभा कूच की जोरों पर तैयारी है। जिसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष युद्धवीर सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला एवं टिहरी जिले का जिला अध्यक्ष, प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट, प्रदेश महासचिव महावीर सिंह रावत, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज कुमार भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता टी आर ज़ख्मोला एन सी आर दिल्ली के अध्यक्ष हुकम सिंह बिष्ट, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुलोचना देवी एवं कई पदाधिकारी उस महारैली में मौजूद हैं। और धामी सरकार ने आज तक एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्लाओं को जो भी आश्वासन दिए थे वह उन आश्वासनों से पीछे हट रहे हैं और 17/0 2/ 2025 को एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्ला सी एम आवास कूच के लिए जैन धर्मशाला से महारैली निकाली थी लेकिन धामी सरकार के अधिकारियों ने एस एस बी गुरिल्लों को आधे रास्ते में रोका और एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्लों को बसों में भरकर 25 किलोमीटर दूर मसूरी रोड में छोड़ दिया। यह धामी सरकार बहुत ही छलवा कर रहे हैं एस एस बी गुरिल्लों के साथ यह सरकार पहले आश्वासन देती है और फिर इस तरह से एस एस बी गुरिल्लाओं के साथ छलावा कर रही है इसलिए आज 18 फरवरी को 11:00 बजे विधान सभा के लिए एस एस बी गुरिल्ले कूच करेंगे। और जब तक यह धामी सरकार एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्लो का काम नहीं करेगी तब तक हमारे संपूर्ण उत्तराखंड के एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्ले देहरादून के लिए कूच करते रहेंगे। धामी सरकार एस एस बी गुरिल्लों को इस तरह से ना ठगे और अब एस एस बी गुरिल्लों को सरकार ने कई दौर के आश्वासन से ठगा है इसलिए गुरिल्ले अब अपनी जिद्दी पर अडिग रहेंगे। जब तक धामी सरकार एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्लों का कार्य नहीं करती है। पूर्वोत्तर के राज्यों में एस एस बी गुरिल्लों की तीन सूत्रीय मांगों पर तुरंत कार्रवाई हुई। 2004 में मणिपुर में नौकरी व पेंशन और ग्रेजुएटी दे दी गई है। और उत्तराखंड के एस एस बी गुरिल्ला केवल आश्वासनों तक ही रह गया है। 19 सालों से गुरिल्ला अपनी तीन सूत्रीय मांगे कर रहा है। और आज देहरादून में समस्त उत्तराखंड के एसएसबी गुरिल्ला विधानसभा के लिए एस एस बी गुरिल्ला महारैली निकालेगी। धामी सरकार को होश में लाने के लिए। जय उत्तराखंड।। जय एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्ला।।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *